Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Near Hindu Sabha Mandir

विश्व शांति सेवा चैरिटेबल मिशन, कनाडा के तत्वाधान में पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में 26 जुलाई से से 01 अगस्त 2019 तक Bhavani Shankar Mandir 90 Nexus Ave Brampton L6p 3R6 ( Near Hindu Sabha Mandir ) में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। पूज्य महाराज श्री ने कथा के सप्तम दिवस पर रावण वध का वृतांत भक्तों को श्रवण कराया।

विश्व शांति सेवा चैरिटेबल मिशन, कनाडा के तत्वाधान में पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में 26 जुलाई से से 01 अगस्त 2019 तक Bhavani Shankar Mandir 90 Nexus Ave Brampton L6p 3R6 ( Near Hindu Sabha Mandir ) में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। पूज्य महाराज श्री ने कथा के सप्तम दिवस पर रावण वध का वृतांत भक्तों को श्रवण कराया। श्रीराम कथा के सप्तम दिवस की शुरूआत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कथा की शुरूआत करते हुए कहा कि भ गवान की कथा के लिए कोई समय सीमा नहीं है। प्रभु की कथा जितनी भी सुनी जाए लाभ तो निश्चित तौर पर प्राप्त होगा ही। महाराज श्री ने रामचरित्रमानस की चौपाईयां भी बताई और कहा की अगर आप इन चौपाईयां का प्रतिदिन पाठ करेंगे तो लक्ष्मी आपके घर से कभी नहीं जाएगी। महाराज श्री ने अयोध्या कांड की चौपाईयां सुनाई जब तें रामु ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए । भुवन चारिदस भूधर भारी। सुकृत मेघ बरषहिं सुख बारी ।। रिधि सिधि संपति नहीं सुहाई । उमगि अवध अंबुधि कहुं आई । मनिगम पुर नर नारि सुजाती । सुचि अमोल सुंदर सब भांती ।।...