विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में 21 जुलाई से 23 जुलाई 2019 तक स्थान -टोरंटो, कनाडा हिन्दू प्रार्थना समाज टेम्पल में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के मुखारबिंद से श्री कृष्ण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
संतो का हक़ खाना सबसे बड़ा पाप है - पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी कलयुग में मानसिक रूप से किये गए पुण्यो का भी फल मिलता है - पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी संतो का संग आपका स्वाभाव, आचरण , किस्मत तक बदल देता है - पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी सेवा की शुरुआत आनंद से होती है - पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में 21 जुलाई से 23 जुलाई 2019 तक स्थान -टोरंटो, कनाडा हिन्दू प्रार्थना समाज टेम्पल में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के मुखारबिंद से श्री कृष्ण कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री कृष्ण कथा के द्वितीय दिन सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने महाराज जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया। श्री कृष्ण कथा के द्वितीय दिवस की शुरुआत दीप प्रज्जवलन, भागवत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। कथा की शुरुआत में महाराज श्री ने बताया की आपने अपने जीवन में जो भी मानसिक पुण्य किया होगा उसका फल आपके जीवन में आपको जरूर मिलता है। महाराज श्री ने बताया की हमें अपने जीवन में संतो का संग जरूर करना चाहिए क्यूंकि संतो के...