विश्व शांति सेवा चैरिटेबल मिशन, कनाडा के तत्वाधान में पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में 26 जुलाई से से 01 अगस्त 2019 तक Bhavani Shankar Mandir 90 Nexus Ave Brampton L6p 3R6 ( Near Hindu Sabha Mandir ) में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विश्व शांति सेवा चैरिटेबल मिशन, कनाडा के तत्वाधान में पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में 26 जुलाई से से 01 अगस्त 2019 तक Bhavani Shankar Mandir 90 Nexus Ave Brampton L6p 3R6 ( Near Hindu Sabha Mandir ) में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर महाराज श्री ने प्रभु श्रीराम के बाल्यकाल का वर्णन भक्तों को श्रवण कराया। श्रीराम कथा के पंचम दिवस की शुरूआत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कथा की शुरूआत करते हुए कहा कि श्रीराम की कथा हम सबको बहुत प्रेरणा देती है, शिक्षा देती है। जिन्होंने रामचरित्रमानस सुना है, पढ़ा है, गाया है, उन्हें पता है की गृहस्थ की मर्यादा क्या है ? संसार की मर्यादाएं क्या है ? बहुत आसान हो जाता है, बहुत सी समस्याओं का समाधान हो जाता है जिन्होंने रामचरित्रमानस में थोड़ा भी अपना ध्यान दिया है, उनके लिए गृहस्थ जीवन चलाना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर हम बहुत युवा अवस्था में श्रीरामचरित्रमानस को पढ़ लें या जब शिशु गर्भ में होता है तो माता बाल कांड का पाढ़ करें तो उसी समय से शिशु को शिक...