Skip to main content

Posts

Showing posts with the label LatestYoutubeVideo

विश्व शांति सेवा मिशन कनाडा के तत्वावधान में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में 02 से 08 अगस्त 2019 तक Sanatan Dharma Temple, 6219 Monk (Corner Street is Jolicoeur), Montreal, Quebec H4E3H8, Canada में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

विश्व शांति सेवा मिशन कनाडा के तत्वावधान में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में 02 से 08 अगस्त 2019 तक Sanatan Dharma Temple, 6219 Monk (Corner Street is Jolicoeur), Montreal, Quebec H4E3H8, Canada में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर महाराज श्री ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की सुंदर कथा श्रोताओं को श्रवण कराई। भागवत के सप्तम दिवस की शुरूआत भागवत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कथा की शुरुआत करते हुए बताया कि तिलक, चोटी, तुलसी, कलावा ये हिन्दुओं की पहचान है, ये सभी हमारे संस्कार है। इन सभी चीजों से हमारे विचार विवेकशील होते है इसलिए हमें अपने जीवन में इन सभी को अवश्य धारण करना चाहिए। महाराज श्री ने बताया की हमें अपने जीवन में कभी भी अपने धर्म को नहीं भूलना चाहिए। आप चाहे जहाँ कही भी रह रहें हो अपने धर्म और संस्कारों को कभी न भूले बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें वही संस्कार अपने बच्चों में डाले ताकि आपके इस दुनिया से जाने के बाद आपके बच्चे धार्मिक...