विश्व शांति सेवा मिशन कनाडा के तत्वावधान में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में 09 से 15 अगस्त 2019 तक Rinag Foods, 88 Jamie Avenue Ottawa, Ontario, Canada में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विश्व शांति सेवा मिशन कनाडा के तत्वावधान में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में 09 से 15 अगस्त 2019 तक Rinag Foods, 88 Jamie Avenue Ottawa, Ontario, Canada में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर महाराज श्री प्रभु के रसमय स्वरुप और श्रीकृष्ण की सुंदर लीलाओं का सुंदर वर्णन भक्तों को श्रवण कराया। भागवत के षष्ठम दिवस की शुरूआत भागवत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कथा की शुरूआत करते हुए कहा कि क्या आपने कभी अपने अशांत मन की अशांति की वजह जानने कि कोशिश की है। कोई भी चीज होने की एक ना एक वजह जरूर होती है, बिना वजह के कुछ नहीं होता। आपकी अशांति की वजह है आपके कर्म , दूसरों के सुखों को देखकर जलना, दूसरों के सुखों को छिनना, इतना ही हमारे मन की अशांति की एक बहुत बड़ी वजह है हम लोग जिसे भी अपना देवी देवता मानते हैं हम उसमें सच्ची निष्ठा रख ही नहीं पाते हैं। हमारा अविश्वास उसही में है जिसने हमे पैदा किया है और जब तक यह अविश्वास रहेगा तब तक आपको शांति नहीं मिल पाएगी। महाराज ...