Skip to main content

सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है भागवत कथा पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में विश्व शांति एवं मानव कल्याण हेतु आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का मुम्बई में आज से शुभारंभ हुआ।





महाराज श्री ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और भागवत कथा के महत्व भक्तों को श्रवण कराया। महाराज श्री ने 6 दिसम्बर का दिन भक्तो को याद कराया और सभी भक्तों से राम मंदिर बने इसके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा। महाराज श्री ने कहा कि इस दिन रामभक्तों ने राम मंदिर अयोध्या में बने इसकी इच्छा प्रकट की। पर हमारे ही देश में दो विचार धाराएँ कार्य कर रही है एक की अयोध्या में श्री राम मंदिर बने और दूसरा की मंदिर नहीं बनाना चाहिए। एक बात बताये जब इंडोनेशिया में राम मंदिर हो सकता है जहाँ की पूरी आबादी मुस्लिम समुदाय की है तो भारत जैसे हिन्दू देश में अयोध्या में जहाँ भगवान श्री राम का जन्म हुआ वहाँ मंदिर क्यों नहीं बनना चाहिए?
अगर कोई चरित्र धारण करने योग्य है तो वह चरित्र है श्री राम का। अपने धर्म के प्रति, अपने गुरु के प्रति, अपने माता-पिता के प्रति, अपने भाई के प्रति,अपनी पत्नी व्रत प्रति, क्या व्यवहार होना चाहिए? कैसा चरित्र होना चाहिए? ये हमे राम से सीखना चाहिए। पर आज कल के बच्चे राम के चरित्र से दूर हो रहे है, कारण क्या है? तो जबाब बस इतना ही है की हम अपने बच्चों को कार्टून तो दिखाते है राम नहीं। तो दुर्भाग्य है इस देश का जहाँ राम मंदिर बनने के लिए वाद - विवाद होता है सरकार को भय लगता है की कही हड़कंप ना मच जाये देश में, तो आप बताये कैसे चरित्रवान बनेगा भारत का युवा और कैसे देश का विकास होगा?
आप जानते है की मुस्लिम बहनें भी यही चाहती है की उनका बेटा राम जैसा आज्ञाकारी हो। चाहे वो कोई भी मजहब हो भगवान श्री राम सबके आदर्श है क्योकि राम ने किसी से कुछ छिना नहीं बल्कि दिया है। उन जैसी त्याग की भावना किसी के भी अंदर नहीं। न्यूज़ में भी बताया गया की वहां 10 सबूत मिले है राम मंदिर होने के। राम भारत के आदरणीय व अनुकरणीय उदहारण है।
मैं तो कहता हूँ की भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, अमेरिका, इंडोनेशिया व पूरे विश्व में राम मंदिर होना चाहिए ताकि पूरा विश्व चरित्रवान बन सके। जहाँ एक ही सभ्यता हो जियो और जीने दो। आओ हम सब प्रार्थना करे की हमारे प्रभु श्री राम अब तिरपाल में न रहे उनका भव्य मंदिर बने, जहाँ सभी भक्तो की मनोकामनाएं श्री राम पूरी करे।
इससे पूर्व कथा का शुभारंभ महाराज श्री के सानिध्य में श्रीमती डिम्पल मेहता महापौर, भायंदर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री जेपी सिन्घल जी,श्री हरजीवन प्रसाद जी दिल्ली,श्री मुरारी जी,श्री बनवारी लाल जी,श्री अजय समोता आदि मौजूद रहे।
।। राधे राधे बोलना पड़ेगा। ।।



Comments

Popular posts from this blog

JAGADGURU SHANKARACHARYA SHRI SWAMI SWAROOPANAND JI MAHARAJ AASHIRVACHAN SHANTI SEWA DHAM 19/12/2017

JAGADGURU SHANKARACHARYA SHRI SWAMI SWAROOPANAND JI MAHARAJ AASHIRVACHAN SHANTI SEWA DHAM VRINDAVAN 19/12/2017

भगवान् स्वयं कहते है जो तू आये एक पग मैं आऊ पग साठ

भगवान् स्वयं कहते है जो तू आये एक पग मैं आऊ पग साठ || SHRI DEVKINANDAN THAKUR JI MAHARAJ

Shrimad Bhagwat Katha || Day - 5 || PUNE ||

Shrimad Bhagwat Katha || Day -5 || PUNE || 24-31 December 2017 || SHRI DEVKINANDAN THAKUR JI MAHARAJ