Skip to main content

करनाल (हरियाणा) में हो रही श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस पर पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी।




करनाल कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी।
धर्मरत्न शांतिदूत पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में 14-20 फरवरी 2018 तक करनाल में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस अनेकों विशेष अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। कुरुक्षेत्र के माननीय सांसद श्री राज कुमार सैनी जी एवं करनाल महापौर श्रीमती रेनू बाला गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद सांय आरती में माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने श्री भागवत जी को प्रणाम किया और भागवत भगवान को पुष्प माला अर्पण की साथ ही ठाकुर जी महाराज ने माननीय मुख्यमंत्री जी को शोल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आचार्य श्री श्याम सुन्दर शर्मा जी और श्री एच. पी. अग्रवाल जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने ABC WORLD MEDIA के सीईओ श्री अजय भाटीवाल जी को मीडिया और धर्म के क्षेत्र में कार्य करने के लिए उनकी समस्त टीम को बधाई दी एवं श्री भाटीवाल जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा की किताबी ज्ञान आज हमारा अधूरा है क्योंकि हमें संस्कार और इस तरह की कथाओ का ज्ञान पूरी तरह नहीं मिल पता। तो मैं आप सभी से यही कहूँगा की आप सभी अपने बच्चो को किताबी ज्ञान के साथ यह संस्कारी ज्ञान भी दे तभी यह जीवन सार्थक होगा।

Comments

Popular posts from this blog

शराब हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है इससे क्या नुक्सान है आप सोच भी नहीं सकते

शराब हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है इससे क्या नुक्सान है आप सोच भी नहीं सकते || SHRI DEVKINANDAN THAKUR JI MAHARAJ

JAGADGURU SHANKARACHARYA SHRI SWAMI SWAROOPANAND JI MAHARAJ AASHIRVACHAN SHANTI SEWA DHAM 19/12/2017

JAGADGURU SHANKARACHARYA SHRI SWAMI SWAROOPANAND JI MAHARAJ AASHIRVACHAN SHANTI SEWA DHAM VRINDAVAN 19/12/2017

तंत्र पे नहीं मंत्र पर विश्वास रखो|| DEVKINANDAN THAKUR JI

तंत्र पे नहीं मंत्र पर विश्वास रखो || SHRI DEVKINANDAN THAKUR JI MAHARAJ If You Like The Video Don't Forget To Share With Others & Also Share Your Views.