Skip to main content

विश्व शांति सेवा चैरिटेबल मिशन, कनाडा के तत्वाधान में पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में 26 जुलाई से से 01 अगस्त 2019 तक Bhavani Shankar Mandir 90 Nexus Ave Brampton L6p 3R6 ( Near Hindu Sabha Mandir ) में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।


 विश्व शांति सेवा चैरिटेबल मिशन, कनाडा के तत्वाधान में पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में 26 जुलाई से से 01 अगस्त 2019 तक Bhavani Shankar Mandir 90 Nexus Ave Brampton L6p 3R6 ( Near Hindu Sabha Mandir ) में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।
श्रीराम कथा के तृतीय दिवस पर श्रीराम का प्राकट्य दिवस मनाया एवं रामचरित्रमानस पर चर्चा की। कथा की शुरूआत सभी भक्तों ने मिलकर सर्वप्रथम अपने - अपने अराध्य के हाथ जोड़े और आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई।
पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कथा की शुरूआत करते हुए कहा कि आज हम प्रमुखता से भगवान श्री राघवेंद्र सरकार के प्राकट्य महोत्सव में सम्मिलित होंगे और "ऐसा मानते है की जो भगवान के मंगल में सम्मिलित होते है उनके जीवन में नित्य मंगल होते है।" रामचरित्रमानस के बारे में चर्चा करेंगे , जिससे हमें भी कुछ सिखने को मिले की भगवान श्री राम आज भी भारत बर्ष के सदस्य सर्वश्रेष्ठ, उत्तम, निर्विरोध, महापुरुष मर्यादाप्रुषोतम उन जैसा पुत्र, उन जैसा भाई, उन जैसा पिता, उन जैसा पति, और उन जैसा पवित्र चरित्र, किसी का नहीं हो सकता। उन जैसा राजा वो श्रेष्ष्ठ मानवता का एक अद्भुत उदहारण है। जहाँ उनके मन किसी के प्रति कोई वेर नहीं ईर्ष्या नहीं सब के लिए प्रेम भाव भरा है।
महाराज जी ने कहा की राम कथा में युवाओं के लिए करना चाहता हूँ। ये अभी सीख लोगे ज़िन्दगी भर काम आएगी। माँ सती ने भगवान की कथा को मन से नहीं सुना, शक हुआ तो उसका परिणाम उनको शरीर त्यागना पड़ा। पहले पति प्रेम त्याग हुआ बाबा भोले नाथ ने उनको त्याग दिया। उसके बाद उनको अपना शरीर भी योग अग्नि में भष्म करना पड़ा. क्योकि प्राण त्यागते समय माँ सती ने वरदान माँगा था की मेरा जो भी जन्म हो मैं बाबा भोलेनाथ की ही पत्नी बनी।
|| राधे राधे बोलना पड़ेगा ||






Comments

Popular posts from this blog

शराब हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है इससे क्या नुक्सान है आप सोच भी नहीं सकते

शराब हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है इससे क्या नुक्सान है आप सोच भी नहीं सकते || SHRI DEVKINANDAN THAKUR JI MAHARAJ

भगवान् स्वयं कहते है जो तू आये एक पग मैं आऊ पग साठ

भगवान् स्वयं कहते है जो तू आये एक पग मैं आऊ पग साठ || SHRI DEVKINANDAN THAKUR JI MAHARAJ

जब जमीन पर श्री राम जी सोये तो लक्ष्मण जी फुट फुट कर रोने लगे

जब जमीन पर श्री राम जी सोये तो लक्ष्मण जी फुट फुट कर रोने लगे || SHRI DEVKINANDAN THAKUR JI MAHARAJ If You Like The Video Don't Forget To Share With Others & Also Share Your Views.