विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के पावन सानिध्य में शांति सेवा धाम, वृंदावन में युवा शांति संदेश का आयोजन किया गया। शांति संदेश में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।
विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के पावन सानिध्य में शांति सेवा धाम, वृंदावन में युवा शांति संदेश का आयोजन किया गया। शांति संदेश में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने शांति संदेश की शुरूआत करते हुए कहा कि कोई भी कार्य अगर तरीके से किया जाए तो उसका लाभ मिलता है। आजकल कई महानुभाव कहते हैं की व्रत की आवश्यकता क्या है ? परमात्मा परमेश्वर बिना किसी साधन व्रत के बिना मिलते नहीं है, कोई ना कोई साधन व्रत तो करना ही पड़ेगा। जिन्हें सिर्फ पेट की चिंता रहती है वो सिर्फ बहाने बनाते हैं की व्रत करके क्या होगा ? महाराज श्री ने बताया की कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12 बजे तक व्रत का पालन करना चाहिए, व्रत में बिल्कुल झूठ नहीं बोलना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा भजन करना चाहिए और प्रभु से प्रार्थना करनी चाहिए। महाराज श्री ने आगे कहा कि जो भी कृष्ण के भक्तों हो वो प्रेम पूर्वक सारे साधन और नियम व्रत करें जिन साधनों से परमात्मा की प्राप्ति हो ...